Private Job Interview Kaise Den? | Interview Me Kya Kya Puchte Hain (Hindi Guide 2026)

Dhaval Degama

By: Dhaval Degama

On: February 12, 2026

Follow Us:

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

नमस्कार मेरे दोस्तों और मेरे प्यारे भाइ एवं बहनों कैसे हो आप सब? आशा करता हूँ कि आप सब बिल्कुल मस्त होंगे और अपनी नौकरी की तैयारी में जोरों – सोरों से लगे होंगे। आज मैं आपको प्राइवेट जॉब्स में होने वाले इंटरव्यू को लेके बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारी आपको देने जा रहें हूं ।

दोस्तों मेरे पास बहुत से भाइयों के मैसेज आते हैं कि “अविनाश भाई, फॉर्म तो भर दिया, लेकिन जब इंटरव्यू देने जाते हैं तो डर लगता है कि वहां साहब हमसे क्या पूछेंगे ।

मेरे दोस्तों, आपको डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज आपका भाई आपके लिए लेकर आया है एक ऐसी इंटरव्यू गाइड 2026, जिसे पढ़कर आप किसी भी कंपनी (चाहे वो अमूल हो, टाटा हो या कोई बड़ी फैक्ट्री) का इंटरव्यू चुटकियों में निकाल लेंगे।और आपको आने वाले आपकी लाइफ में इंटरव्यू को लेके कभी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा

इंटरव्यू की शुरुआत: सबसे जरूरी सवाल:

मेरे भाइयों और मेरी बहनों इंटरव्यू में सबसे पहले आपकी हिम्मत देखी जाती है। वहां जाते ही जो सबसे पहला सवाल यह पूछा जाता है, वो सवाल आपका इए है ।

सवाल 1: अपना परिचय दें (Tell me about yourself)

जवाब: मेरे दोस्तों, यहाँ आपको अपनी पूरी कहानी नहीं सुनानी है। आपको बस अपना नाम और आप कहाँ के रहने वाले हैं, आपकी पढ़ाई क्या है और अगर आपने पहले कहीं काम किया है, तो वो बताना होता है आप सभी को

  • उदाहरण: “सर, मेरा नाम [आपका नाम] है। मैं [आपके शहर] का रहने वाला हूँ। मैंने 12वीं/ITI/डिप्लोमा किया है और मुझे काम करने का बहुत शौक है।
  • उदाहरण : किसी सहेजता से आपको सामने वाले से बात करनी है जैसा आप नॉर्मल आपके दोस्त या घर वालों से कार्य हैं बस रिस्पेक्ट के साथ ।

2. कंपनी और काम से जुड़े सवाल:

ओके साहब ये चेक करना चाहते हैं कि आप सिर्फ सैलरी के लिए आए हैं या आपको काम की भी समझ है। कहीं आपका मकसद सिर्फ पैसा कमाना तो नहीं है । वहां पर आपको सबसे पहले काम को प्राथमिकता देनी है।

सवाल 2: आप हमारी कंपनी में क्यों काम करना चाहते हैं:

जवाब: ध्यान से मेरे भाई, यहाँ आपको कंपनी की तारीफ करनी है। आप कह सकते हैं— सर, आपकी कंपनी का नाम बहुत बड़ा है और यहाँ काम करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मुझे यहाँ बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। और मैं मन लगा कर कंपनी में काम करूंगा अपना और कंपनी के भविष्य को आगे बढूंगा ।

सवाल 3: आपकी सबसे बड़ी ताकत (Strength) क्या है:

जवाब: मेरे दोस्तों मेरे भाइयों यहाँ आप बोलें “सर, मैं बहुत मेहनती हूँ और किसी भी काम को समय पर पूरा करना जानता हूँ। मैं अपनी टीम के साथ मिलकर चलना पसंद करता हूँ।”

अपने से सीनियर की बात मानता हूं और उनके बताए गए नक्शे कदम पर चल कर काम के शिल शिले को आगे करने में मै कंपनी की हेल्प करूंगा जिससे हमारी और कंपनी दोनों की ग्रोथ आगे बढ़ेगी । जी सर ।

3.इंटरव्यू के 50 महत्वपूर्ण सवालों की टेबल (Quick Guide)

मेरे भाई एवं बहनों नीचे टेबल में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और इंटरव्यू से जुड़े वो क्वेशचन शेयर करने जा रहें हैं जो आपसे हमेशा पूंछे जाते हैं इंटरव्यू में

इंटरव्यू में क्या सवाल पूंछा जाएगाआपका सही जवाब देने का तरीका
आपकी कमजोरी क्या है?सर अगर मैं आपको बताऊं तो मैं काम में इतना खो जाता हूँ कि खाना भूल जाता हूँ।
आप कितनी सैलरी चाहते हैं सर, कंपनी के नियमों के हिसाब से भी जो सही हो मेरी योग्यता के हिसाब से
क्या आप शिफ्ट में काम कर लेंगे? “जी सर, मुझे दिन या रात किसी भी शिफ्ट में दिक्कत नहीं है काम करने में
पिछली नौकरी क्यों छोड़ी आपने सर, मैं अपने करियर में और आगे बढ़ना चाहता हूँ।
हम आपको नौकरी क्यों दें? क्योंकि मैं मेहनती हूँ और कंपनी को अच्छा कम देके कंपनी की ग्रोथ बढ़ाऊंगा

4. इंटरव्यू में क्या करें और क्या न करें (My Personal Tips)

ध्यान देने वाली बात इए है दोस्तों ​मेरे प्यारे भाइयों, कुछ बातें ऐसी हैं जो आपको कोई नहीं बताएगा, लेकिन आपका भाई अविनाश बता रहा है: क्यों कि अविनाश आपके भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहता है तो सुनिए अच्छे से ।

  • साफ-सुथरे कपड़े : मेरे दोस्तों, जरूरी नहीं कि महंगे कपड़े हों, बस कपड़े धुले हुए और प्रेस किए हुए होने चाहिए। ताकि सामने वाले के ऊपर अच्छा इंप्रेशन पड़े आपका ।
  • आंखों में आंखें डालकर बात करें: डरना नहीं है! साहब भी इंसान हैं। बात करते समय इधर – उधर न देखें।
  • मोबाइल बंद रखें: इंटरव्यू रूम में जाने से पहले अपना मोबाइल साइलेंट या स्विच ऑफ कर दें। बहुत जरूरी।

5. जरूरी दस्तावेज :

दोस्तों बहुत ही ज्यादा जरूरी जानकारी : इंटरव्यू देने जाते समय मेरे भाई ये कागज साथ ले जाना मत भूलना:

  • आपका रिज्यूमे (Bio-data) – कम से कम 2 कॉपी।
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी।
  • 10वीं/12वीं या ITI की मार्कशीट।
  • 4-5 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • अगर पहले कहीं काम किया है, तो वहां का अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Letter)।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1:
क्या इंटरव्यू में इंग्लिश बोलना जरूरी है?
उत्तर:
नहीं मेरे भाई! अगर आप फैक्ट्री या प्राइवेट जॉब के लिए जा रहे हैं, तो आप हिंदी में भी अच्छे से जवाब दे सकते हैं। बस अपनी बात अच्छे से और साफ कहें ।
प्रश्न 2:
अगर किसी सवाल का जवाब न पता हो तो क्या करें?
उत्तर:
मेरे दोस्तों, गलत जवाब देने से अच्छा है कि आप प्यार से कह दें
“सॉरी सर, मुझे इस बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जल्द ही इसके बारे में सीख लूँगा।”
प्रश्न 3:
इंटरव्यू कितनी देर चलता है?
उत्तर:
आमतौर पर 5 से 10 मिनट, लेकिन उतने ही समय में साहब आपकी काबिलियत पहचान लेते हैं।

निष्कर्ष :

तो मेरे भाइयों और मेरे दोस्तों, ये थी इंटरव्यू की पूरी जानकारी। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको नौकरी पाने से नहीं रोक सकती है।

मेहनत करते रहिए, आपका भाई हमेशा आपके साथ है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो अपने दूसरे दोस्तों को भी व्हाट्सएप पर शेयर करें ताकि उनकी भी मदद हो सके।

जय हिन्द, जय भारत!

हम आपके उज्ज्वल भव्या की कमाना करते हैं:

Leave a Comment